
रायगढ़:- एन आर ग्रुप के संजय अग्रवाल ने बताया कि हमारे कंपनी द्वारा ग्राम ताराइमाल में जनहित कार्य के अन्तर्गत हॉस्पिटल का निर्माण कार्य करवाया गया है जिसका विधिवत शुभारंभ 15 अप्रेल को सुबह 10:30 बजे हमारे पूज्य बाबूजी श्री नंदकिशोर अग्रवाल जी

के हाँथो होना है साथ ही रोटरी क्लब रायगढ़ एवं IMA के साथ मिलकर वृहद मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है यहां यह बताना लाजिमी होगा की जनहित कार्य के अंतर्गत एन आर ग्रुप ने महिला अस्पताल का भी निर्माण शहर के बीचों बीच करवाया है इसके अलावा हॉकी खिलाड़ी के उपचार का जिम्मा और उनके बच्चे को नौकरी की पेशकश भी कर चुके है। जरूरतमंदों की सहायता करने को एन आर ग्रुप सदैव तत्पर है।





