
रायगढ़…रेल्वे पार्किंग ठेकेदार की लिखित शिकायत होने के बावजूद भी ठेकेदार ने स्टेशन के बाहर अवैध वसूली करना बन्द नहीं किया है।बता दें की बीते एक माह से मीडिया में लगातार पार्किंग ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली की खबरें प्रकाशित हो रही है।दूसरी तरफ यह भी जानकारी मिल रही है की ठेकेदार की काली करतूत की शिकायत रेल्वे के उच्च अधिकारियों तक भी कर दी गई है।लेकिन फिर भी ठेकेदार

बोस तिवारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।और पार्किंग एरिया के बाहर खड़ी गाड़ियों से रोजाना हजारों रुपए अवैध वसूली कर रहा है।इस संबंध में आज आरपीएफ ओसी राजेश वर्मा ने बताया की ठेकेदार को पहले ही हिदायत दे दी गई है की पार्किंग एरिया से बाहर खड़ी गाड़ियों से वसूली ना करे,उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा की पार्किंग एरिया के बाहर हो रही वसूली पर जल्द ही नियंत्रण लग जायेगा।





