Uncategorized

कठानी, कोयलंगा और सरिया अखंड नाम यज्ञ शामिल हुए कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल उत्साहित ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नाम यज्ञ का अनुष्ठानों का दौर चल रहा है रायगढ़ पूर्वांचल के अंतिम छोर के गांव कोयलांगा और पुसौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठानी में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के लोकप्रिय नेता समाजसेवी व छत्तीसगढ़ कीर्तन महासम्मेलन के संयोजक शंकरलाल अग्रवाल ग्रामीणों के आग्रह पर हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने पहुंचे थे। समाजसेवी कांग्रेसी नेता के ग्राम प्रवेश पर कोयलंगा और कठानी के उत्साहित ग्रामीण एवं

कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। रविवार 2 अप्रैल को ग्राम पंचायत कोयलंगा में नगर भ्रमण के दौरान कोयलंगा के वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीण उनके साथ रहे तथा नगर कीर्तन में शामिल कीर्तन मंडली के कलाकारों से शंकर लाल अग्रवाल ने मुलाकात की है। जिसके बाद देर शाम कांग्रेस नेता शंकर लाल अग्रवाल अपने काफिले के साथ पुसौर क्षेत्र के कठानी पहुंचे जहां उन्होंने पहले जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद 24 प्रहरी अखंड नाम यज्ञ में शामिल होकर ग्रामीणों की सुख समद्धि के लिए कामना की है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि ग्रामीणों और छोटे बड़े कार्य में अपनी

सहभागिता निभाएंगे । शंकरलाल ने यह भी बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गांव में धार्मिक वातावरण निर्मित होने के साथ-साथ लोगों में एकता और भाईचारे का संदेश भी जाता है इसीलिए सभी गांव में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन निश्चित ही होना चाहिए। वहीं समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल सोमवार को सरिया पहुंचे सरिया में महिला समूह द्वारा आयोजित अखंड नाम यज्ञ में शामिल होकर सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के महिलाओं द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING