Uncategorized

संस्कार स्कूल की अनूठी पहल टीचर को दी फ्री एक्टिवा


रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल अपने सामाजिक सरोकार एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के लिए प्रसिद्ध है। पिछले पांच वर्षों की तरह इस बार भी संस्कार स्कूल के द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूल के श्रेष्ठ शिक्षकों में से एक का चयन कर प्रोत्साहन हेतु नि:शुल्क एक्टिवा वाहन प्रदान किया जा रहा है। स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बेहतर प्रबंधन एवं शिक्षकों के मन में उत्साह लाने के लिए उत्कृष्ट शिक्षक को एक्टिवा प्रदान करने का फैसला किया गया। संस्था के प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने कहा कि इसके तहत यह बात भी साबित होती है कि स्कूल का उद्देश्य केवल व्यवसायिक नहीं है। अनेक स्कूलों के द्वारा विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न पुरस्कार दिए जाते हैं लेकिन संस्कार पब्लिक स्कूल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए शिक्षकों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अनूठी पहल करते हुए शिक्षक प्रोत्साहन योजना आरंभ की है। चयनित शिक्षक अर्चना त्रिपाठी को अतिथिगण श्रीमती पांडे एवं श्रीमती रेड्डीयार एवं संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन एवं प्राचार्या रश्मि शर्मा के हाथों एक्टिवा की चाबी प्रदान कर वाहन सौपा गया।
पांच सालों से चली आ रह


संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कोरोना के पूर्व एवं बाद में भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा शिक्षक प्रोत्साहन योजना के तहत पाँच शिक्षकों को उनके समर्पण एवं कार्य के आधार पर एक्टीवा वाहन प्रदान किया जा चुका है। इस वर्ष भी शिक्षक के समर्पण एवं गुणवत्ता का आंकलन कर शिक्षक प्रोत्साहन योजना के तहत मोटर बाईक या एक्टिवा प्रदान की जाएगी। इसे लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह दिखा।
अर्चना त्रिपाठी एक्टिवा हेतु चयनित शिक्षक ने कहा
संस्कार स्कूल प्रबंधन के द्वारा एक्टिवा प्रदान किया जाना प्रबंधन की साकारात्मक सोच का परिणाम है। हम शिक्षकों की उम्मीद से बढ़कर हमारे लिए प्रबंधन ने सोचा भी और किया भी। इससे हमारे प्रदर्शन में और सुधार होगा हम बच्चें के लिए और भी मेहनत करेंगे ऐसा विश्वास है। एक्टीवा प्रदान करने हेतु प्रबंधन को धन्यवाद।
रामचन्द्र शर्मा
मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल ने कहा
हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं गुणवत्ता प्रदाय करने के लिए शिक्षकों के बीच बेहतर माहौल बनाना है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा नि:शुल्क एक्टिवा प्रदान करना भी तय किया गया है। शिक्षक बेहतर माहौल में कार्य करेंगे तो बच्चों में शिक्षा के प्रति आकर्षण बना पायेंगे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING