Uncategorized

टीवी दुकान का अकाउंटेंट दुकान मालिक की अनुपस्थिति में दुकान से चोरी कर ले गया टीवी…..दुकान का स्टाक चेक करने पर दुकान मालिक को टीवी चोरी होने की मिली जानकारी….कोतवाली पुलिस आरोपी से जप्त की चोरी हुआ 32 इंच एलईडी टीवी, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर…..

      *रायगढ़* । कल 17 जनवरी को थाना कोतवाली में सुभाष चौक स्थित राम दयाल दीनदयाल इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक नरेंद्र रतेरिया (58 साल) द्वारा थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उनके इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रामगुड़ीपारा में रहने वाला महेश शर्मा अकाउंटेंट का काम करता, था जो लगभग 2 माह पहले काम छोड़कर चला गया था । कल दुकान का स्टॉक चेक करने पर दुकान से एक हुंडई एलईडी टीवी कम पाया गया । तब अपने स्टाफ से पूछताछ करने पर दुकान का एक अन्य नौकर बताया कि सुबह महेश शर्मा दुकान पर आया और एक हुंडई एलईडी टीवी 32 इंच को दुकान से ले गया, जिसकी जानकारी मिलने पर महेश शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया जो गांजा चौक पर मिला जिसे काफी पूछताछ करने पर दुकान से टीवी चोरी कर ले जाना बताया । थाना कोतवाली में चोरी के अपराध पर आरोपी महेश शर्मा के विरुद्ध *धारा 380 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोतवाली पुलिस द्वारा *आरोपी महेश शर्मा पिता स्वर्गीय सीताराम शर्मा 52 वर्ष निवासी रामगुड़ीपारा थाना कोतवाली रायगढ़* के कब्जे से चोरी हुंडई कंपनी का एलईडी टीवी 32 इंच जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में माल, मुल्जिम पतासाजी में उपनिरीक्षक संतरा चौहान, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक संदीप भगत और शशि चौहान की विशेष भूमिका रही है ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING