Uncategorized

कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ के गौरव गुरुदेव ठाकुर वेदमणि सिंह जी का शहर कांग्रेस कमेटी ने किया सम्मान


रायगढ़ :- जिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ संस्कृति विभाग द्वारा संगीत एवं कला के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु “चक्रधर सम्मान” से राजधानी रायपुर के राज्योत्सव में सम्मानित गुरुदेव ठाकुर वेदमणि सिंह जी का उनके निवास स्थल जाकर शाल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया व आशीर्वाद लिया।
अनिल शुक्ला ने श्री वेदमणि सिंह जी के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुदेव का जुड़ाव कला जगत से हमेशा रहा व शासकीय अध्यापक रहते हुए भी इन्होंने अपने संगीत से रायगढ़ को विशेष पहचान दी और इस राज्योत्सव में जैसे ही इस महान विभूति का नाम राज्योत्सव की सम्मान सूची में घोषित हुआ समूचा रायगढ़ अपने को गौरवान्वित महसूस करने लगा । विदित हो कि श्री वेदमणि जी लंबे समय से संगीत कला संस्थान चलाते भी रहे हैं और बहुत से स्थानीय लोगों ने इनसे संगीत की शिक्षा ग्रहण कर गुरुदेव का नाम रोशन किया है ।श्री वेदमणि सिंह जी वास्तव में इस सम्मान के हकदार थे हम गर्वान्वित हैं व बधाई भी प्रेषित करते हैं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जिन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण पर छत्तीसगढ़ की विभूतियों के चयन में संगीत के क्षेत्र हेतु गुरुदेव श्री वेदमणि सिंह ठाकुर को चुना व उन्हें संगीत कला क्षेत्र में चक्रधर सम्मान से नवाजा।
आज जिला कांग्रेस कमेटी के जो सदस्य बधाई देने और शाल श्रीफल भेंट करने गुरुदेव श्री वेदमणि सिंह ठाकुर के निवास गए थे उनमें
अनिल शुक्ला,शाखा यादव, विकास ठेठवार,मिलन मिश्रा आशीष जायसवाल, अनुराग गुप्ता प्रताप सिंह सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने दी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING