Uncategorized

क्रिकेट सट्टा खाईवालों को तो पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार…अब इनके लिए वसूली करने वालों की बारी…शहर के कुख्यात गुंडे करते हैं रिकवरी का काम…

रायगढ़…मयंक मित्तल आत्महत्या कांड के बाद रायगढ़ पुलिस हरकत में आ गई है।घटना के कुछ ही घंटो बाद पुलिस ने शहर के कुछ नामचीन सट्टा खाईवालों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर तीन खाईवालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं एक फरार खाईवाल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
बता दें की कारोबारी मयंक मित्तल के ऊपर शहर के कुछ खाईवाल सट्टे की रकम वसूली के लिए दबाव बना रहे थे,जिस वजह से मयंक ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।घटना के बाद शहरवासी उद्धेलित हो गए और सट्टेबाजी के खिलाफ एकजुट होकर पुलिस से सट्टेबाजों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे।मयंक के पहले तकरीबन 6 लोग क्रिकेट सट्टा की वजह से आत्महत्या कर चुके हैं।बताया जा रहा है की इन सट्टा खाईवालों के पास शहर के कुछ एक दर्जन से भी ज्यादा पेशेवर गुंडों की टीम है।जो इनके लिए इनके लिए देनदारों से दबंगता से वसूली करते हैं।ज्यादातर मुआमलों में खाईवाल खुद सामने नहीं आते,बल्कि अपने पाले हुए इन तथाकथित कुख्यात गुंडों को भेजकर वसूली करवाते हैं।पुलिस अगर इस दफा इनके पूरे नेक्सस को ध्वस्त करना चाहती है तो पकड़े गए खाईवालों के अलावा जो और भी बड़े खाईवाल हैं उन्हें भी हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करके इन पेशेवर गुंडों तक पहुंच सकती है।उल्लेखनीय है की जब तक इन खाईवालों और उनके पोषित गुंडों को पकड़कर पुलिस कड़ी कार्यवाही नही करेगी इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति होती रहेगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING