

रायगढ़…मालधक्का रोड में रहने वाले युवा कारोबारी मयंक मित्तल ने कल देर शाम आत्महत्या कर लिया था।उसकी असमय मौत के बाद शहर में मातम फैल गया था।इधर आज जानकारी मिल रही है की मयंक ने एक सट्टा खाईवाल के तकादे से परेशान होकर ये आत्मघाती कदम उठाया है।बताया जा रहा है की मयंक सट्टे में बड़ी रकम हार गया था।और एक खाईवाल के द्वारा उस पर रकम अदायगी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

बता दें की शहर में बड़े पैमाने पर जुआ, सट्टा और क्रिकेट सट्टा का नैक्सस चल रहा है।ये बड़े गिरोह पुलिस की पहुंच से काफी दूर हैं। कभी कभार पुलिस छोटे मोटे सटोरियों पर दिखावे के लिए कार्यवाही कर लेती है। लेकिन बड़े खाईवाल अपनी सेटिंग के चलते पुलिस की कार्यवाही से हमेशा बचे रहते हैं।और इसी के चलते आज एक युवा कारोबारी की जान चली गई है।

आज मयंक की अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने जुआ सट्टा बंद करो की पट्टी लेकर शव यात्रा में शामिल हुए। उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री ने पहले ही पुलिस को आगाह करते हुए कहा थी की जुआ सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए,अन्यथा जिस थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा संचालित होता हुआ पाया जाएगा।वहां के पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल शहर में फैले सट्टा के मकड़जाल की वजह से एक युवा कारोबारी का परिवार उजड़ गया है।





