Uncategorized

22 अगस्त अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारियों हेतु फेडरेशन रायगढ़ की आवश्यक बैठक 18 अगस्त को अभियंता भवन में

22 अगस्त अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारियों हेतु फेडरेशन रायगढ़ की आवश्यक बैठक 18 अगस्त को अभियंता भवन में

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ के जिला संयोजक श्री शेख कलीमुल्लाह सचिव श्री अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ. माधुरी त्रिपाठी के हवाले से फेडरेशन के प्रवक्ता आशीष रंगारी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रस्तावित 22 अगस्त की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जिला फेडरेशन रायगढ़ की एक आवश्यक बैठक प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री विश्राम निर्मलकर जी एवं श्री बिंदेश्वर राम रौतिया जी की गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 18 अगस्त 2022 को अपरान्ह 2 बजे अभियंता भवन रायगढ़ में आहूत की गई है। उक्त बैठक मे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से सम्बद्ध सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के तथा गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के जिला शाखा अध्यक्ष, तहसील संयोजक एवं तहसील शाखा अध्यक्षों की उपस्थिति सादर निवेदित की गई है। बता दें कि,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलनरत हैं,जिसके चतुर्थ चरण में 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रस्तावित है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING