Uncategorized

विप्र फाउंडेशन जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा भी रहे शामिल, हुई विस्तृत चर्चा


रायगढ़। विप्र समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन के जिला रायगढ़ कार्यकारिणी की प्रथम बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। रायगढ़ की जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन रामचन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर हुई। बैठक में राज्य कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सचिव अनूप शर्मा, राज्य सह मीडिया प्रभारी कमल शर्मा, राज्य सह कोषाध्यक्ष अजय विक्की शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर शर्मा, अजय शर्मा मौजूद रहे। जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष विजय शर्मा,

महामंत्री सुनील मस्ता, उपाध्यक्ष पवन शर्मा शेरा, सचिव मनीष शर्मा, नितेश शर्मा, सहसचिव संजय शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संत कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, जयबीर शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रशांत शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, संदीप शर्मा, मोनू शुभम शर्मा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुनील मस्ता ने किया। आभार प्रर्दशन किया जिला अध्यक्ष विजय मार्बल ने।

प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों को विस्तार से बताते हुए सभी नव नियुक्त सदस्यों को जानकारी दी। इसमें सर्व समाज को जोडऩे के लिए अरूणाचल प्रदेश में बन रहे तीर्थ स्थल परशुराम कुंड की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि परशुराम कुंड सभी देशवासियों के लिए बन रहा पर्यटन स्थल है। जिसमें सर्व समाज की भागीदारी भी तय की गई है। इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ से 50 से अधिक प्रेरक बनाए गए है। जो सर्व समाज के लोगों से संपर्क कर पर्यटन स्थल एवं भगवान परशुराम की 51 फीट की पंचधातु की प्रतिमा स्थापित करने हेतु सहयोग लेंगे। जिला रायगढ़ में भी प्रेरक की नियुक्ति की गई है जिसके लिए 25 जून तक पूरे देश में महाअभियान चलाया जा रहा है। आने वाले समय में विप्र फाउंडेशन सर्व समाज के हित में अनेक कार्यक्रम करवाएगा जिससे समाज हित एवं देश हित हो।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING