
रायगढ़ / मंगलवार की शाम वृद्धा आश्रम में सप्ताहिक अखबार मुखर न्यूज़ का रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकारों और बड़े बुजुर्गों के हाथों से इस अखबार का विमोचन किया गया। जिसमें काफी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित थे। बहुत ही सादगी के साथ अखबार का
विमोचन का कार्यक्रम रखा गया था। तथा कार्यक्रम के अतिथियों में बुद्धिजीवी मुमताज भारती, वरिष्ठ नागरिक फूलनाथ शर्मा, रामजी पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी मौजूद थे। जहां मुमताज भारती ने कहा कि अखबार को देखकर लगता है कि यह एक अपनी अलग ही पहचान बनाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के पहले साप्ताहिक और सबसे पुराने अखबार बयार (वर्तमान में सांध्य दैनिक) के संपादक वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि जिस दौर में अखबार बंद हो रहे हैं उस दौर में अखबार का निकालना एक साहसिक निर्णय है। साथ ही भीमसेन ने परिपाटी को तोड़ते हुए पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद प्रिंट मीडिया को चुना है जो कि काबिले तारीफ है। अंत में संपादक भीमसेन तिवारी ने अतिथिगणों, साथी पत्रकारों और मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया।





