Uncategorized

रायगढ़ में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मिलेट्स कैफे, कलेक्टर भीम सिंह ने किया शुभारंभ


मिलेगी सेहत और स्वाद की कॉम्बो डील, महिला उद्यमिता को भी मिलेगा बढ़ावा
रागी का पास्ता और कोदो की बिरयानी जैसे कई डिशेस और मिठाइयों की मिलेगी वैरायटी
जिला प्रशासन की पहल व सहयोग से शुरू हुआ कैफे

रायगढ़, / स्वाद के साथ सेहत की कॉम्बो डील अब रायगढ़ वासियों को मिलने जा रही है। यहां जिला प्रशासन की पहल व सहयोग से प्रदेश का पहला मिलेट्स कैफे शुरू किया गया है। कलेक्टर भीम सिंह ने आज फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया। इस मिलेट कैफे की खासियत रागी और कोदो जैसे अनाजों से मिलने वाले लजीज पकवान हैं। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी मौजूद रहे।


नटवर स्कूल के पास सी-मार्ट के बाजू में शुरू हुए इस कैफे में रागी से बने पास्ता, चीला, इडली, मंचूरियन, पिज्जा, नूडल, पकोड़े, समोसे, दोसा, कोदो से बनी बिरयानी के साथ ही सैंडविच, शेक्स, बर्गर का स्वाद लेने का अवसर लोगों को मिलेगा।
कलेक्टर भीम सिंह ने इस मौके पर संचालनकर्ता महिला समूह को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कई पीढिय़ों से रागी, कोदो जैसे अनाज हमारे आहार का प्रमुख हिस्सा हुआ करता था। किंतु आज इनका उपयोग सीमित हो गया है। ये अनाज सेहत के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। इस कैफे से लोगों को इन अनाजों से तैयार व्यंजन के रूप में सेहतमंद विकल्प मिलेंगे।


इस मौके पर स्टेट कॉर्डिनेटर नीरजा कुद्रीमोती, जिला महिला बाल विकास अधिकारी टी.के. जाटवर, सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और महिला समूह की सदस्य उपस्थित रहे।
महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा


इस कैफे की शुरुआत जिला प्रशासन की पहल व सहयोग से हुआ है। इसका संचालन विकास संघ महिला समूह द्वारा किया जाएगा। इसमें तकनीकी सहयोग महिला बाल विकास विभाग और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहों के लिए मिलेट्स आधारित कैफे की शुरुआत की गयी है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING