

रायगढ़-:सर्परक्षक दल के सदस्य के साथ कल रात अमलीभौंना चौक में हुई मारपीट और लूट की घटना के बाद जूटमिल चौकी में रिपोर्ट दर्ज नही किये जाने के बाद,पुलिस के व्यवहार से निराश सर्परक्षक दल के सदस्यों ने आज विधायक प्रकाश नायक और एसपी अभिषेक मीना से न्याय के लिए गुहार लगाया।जिसके बाद जूटमिल चौकी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुआ।
बता दें की कल पीड़ित अजय सिंह राजपूत को जूटमिल चौकी से यह कहकर लौटा दिया गया था की साहब के आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा और पावती दी जाएगी।इधर सर्पमित्र दल के सदस्यों का कहना है की अगर कल ही रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया होता और पुलिस एक्शन में आ गई होती तो अब तक आरोपी सीखचों के पीछे होते।
चौकी में पीड़ितों के साथ होता है ऐसा ही व्यवहार…
इस घटना के पहले भी चौकी में कई मर्तबा ऐसा हो चुका है।सूत्रों की माने तो शिकायतकर्ता को इसी तरह गुमराह किया जाता है।ज्यादातर मुआमलों में फरियादी को पावती देने में आनाकानी की जाती है।एक पत्रकार के साथ भी ऐसा ही हुआ था।उन्हें भी पावती देने से साफ मना कर दिया गया था।लेकिन बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के उपरांत पत्रकार को पावती दी गई और मामला भी दर्ज किया गया।





