Uncategorized

चौपाई पढ़कर विधायक प्रकाश नायक ने किया रामचरित मानस कथा का शुभारंभ


रायगढ़।जिले के पुसौर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम बेलपाली में विधायक प्रकाश नायक ने चौपाई पढ़कर रामचरित मानस कथा का शुभारंभ किया।चौहान मोहल्ला बेलपाली में चौहान मानस समिति द्वारा आयोजित 5 दिवसीय श्रीराम चरित मानस कथा के पहले दिन रायगढ़ विधायक ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा अर्चना कर ग्राम व क्षेत्रवासियों के सुख शांति व खुशहाली की कामना की।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा दृष्टि आप सब लोगों पर बनी रहे यही मेरी प्रार्थना है।आयोजन के लिए सभी मोहल्लेवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी चौहान महोल्ला

बेलपाली में रामचरित मानस कथा का आयोजन किया गया है।इस में आसपास के कई रामायण मंडलियों ने हिस्सा लिया है।बुधवार को 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा अर्चना कर इसका शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।ऐसे आयोजनों से क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहता है।अतः ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष शुशील भोय,उपाध्यक्ष गोपी चौधरी,ब्रजेश पटेल,सहित अन्य मौजूद थे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING