
*रायगढ़ / गुरुवार को दिव्य शक्ति संस्था की संस्थापक कविता बेरीवाल ने अपने जन्मदिन पर एक बहुत ही नेक कार्य का शुभारंभ किया.. नाले के ऊपर पुल बनाने से पहले भूमि पूजन किया .. एक महीने पहले ही नगर निगम को कहा गया था की यह पुल निर्माण कराया जाए। लेकिन निगम के पास भी अनेक प्रकार की समस्याएं होने के कारण इस पुल का निर्माण काफी समय लग गया। वहीं वार्ड नंबर 38 और 42 के लोगों को नाले के ऊपर पुल ना होने पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां बरसात के दिनों में आने जाने के लिए बिजली के खंभों को रख कर आना जाना पड़ता है। वहीं हमेशा डर बना रहता है। जहां छोटे – छोटे बच्चे खंभों की पगडंडी पर स्कूल जाने को मजबूर हैं। कई

बार गिरने पर उनकी कॉपी किताब भीग जाती है कपड़े गीले हो जाते हैं बहने का डर अलग बना रहता है वही गर्भवती महिलाओं को पुल के नीचे पानी के बीच में से अस्पताल ले जाया जाता है। कई बार दुर्घटना में बड़े बुजुर्गों का हाथ पैर टूट भी चुका है और भी किसी न किसी दुर्घटना का भय लगा रहता है। सालों से इस समस्या से चमड़ा गोदाम के पीछे रहने वाले हमेशा ही दो-चार हो रहे हैं। जबकि यहां रहने वालों की आबादी 500 से 700 के

लगभग है। 2 सालों से कोरोना काल होने की वजह से भी नगर निगम इस पुल का निर्माण नहीं करवा पा रही थी। लेकिन अब सामाजिक संस्था ने नाले के ऊपर पुल का निर्माण का निर्णय लिया है जिसमें नगर निगम का भी सहयोग दिव्य शक्ति संस्था को मिलेगा। जिससे चमड़ा गोदाम और अंबेडकर आवास के पीछे रहने वाले मोहल्ले वासियों को काफी हद तक राहत मिलेगी जो खासकर बारिश के मौसम में परेशानियां उठानी पड़ती थी।
बहरहाल अब इस पुल निर्माण का बीड़ा दिव्य शक्ति संस्थान ने उठा लिया है जिन्होंने गुरुवार को भूमि पूजन भी किया, और संस्था के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और बहुत ही जल्द चमड़ा गोदाम वासियों को खंबे के पुल से निजात मिल जाएगी।

