

रायगढ़..शादी के बाद दहेज के लिए बहु को तंग करने वाले पति और उसके घर वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला महिला सेल रायगढ़ में दर्ज किया गया है।
दरअसल माता पिता की मृत्यु के बाद से अपने दीदी जीजा के घर रह रही युवती की शादी उसके परिजनों ने सामाजिक रीति रिवाज से धनागर निवासी योगेश्वर पटेल से की थी।पीड़िता के मुताबिक शादी में उसके घरवालों ने यथाशक्ति दान दहेज भी दिया था।किंतु शादी के बाद योगेश्वर पटेल सास विमला पटेल,ससुर डोरी लाल पटेल और जेठ ललित पटेल शादी में दहेज कम लाई हो कहकर प्रताड़ित करते थे।और दहेज को लेकर मारपीट भी करते थे।आखिरकार उन्होंने पीड़िता बसंती पटेल को मारपीट कर घर से निकाल दिया।फिलहाल बसंती की रिपोर्ट पर महिला सेेल ने bns की धारा 85 ,3(5) के तहत मुकदमा लिख लिया है और मामले की छान बीन कर रही है।





