Uncategorized

नगर निगम में हुआ आवास शिविर शुरू पहले दिन 370 हितग्राहियों ने लिया आवेदन फार्म

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस के तहत नगर निगम में आवास मेला आवेदन शिविर लगाया गया, जहाँ हितग्राहियों ने उपयुक्त दस्तावेज दिखाकर आवेदन प्राप्त किया।आज कुल 370 हितग्राहियों ने आवेदन लिये है।

मोर मकान मोर आस के तहत नगर निगम में आवास मेला शिविर 18 से आरम्भ हुआ, जो 22 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5:00 बजे तक नगर निगम कार्यालय में लगेगा। शिविर के दौरान ही आवेदन पत्र को भरकर वांछित दस्तावेजों के साथ जमा भी किया जा सकता है।


यह योजना मूल निवासियो के लिये है, जिनके नाम से कोई मकान नही है, शिविर में 2015 से पूर्व किराए में रहने वाले सभी लोग आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निवास प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।। शिविर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक नगर निगम कार्यालय में संचालित होगा।
मोर मकान मोर आस के तहत निर्मित आवासों की मूल्य सूची
1-माँ विहार,कृष्ण वाटिका,कौहा कुंडा,भाटिया वाटिका,भगवानपुर में 648 आवास-मूल्य 3 लाख 55 हजार 610 रु ।


2-204 आवास चन्द्रनगर,कृष्णा डायमंड हिल-3 लाख 44 हजार 907 रु ।
3-202 आवास बड़े अतरमुड़ा,साहेबराम नगर-3 लाख 64 हजार 966 रु ।
आवश्यक दस्तावेजो की सूची
1 परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छाया प्रति, 2 सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र।
3 जाति प्रमाण पत्र वंशावली की छाया प्रति।
4 निकाय क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 से पूर्व का निवासी संबंधी दस्तावेज।


5 परिवार के समस्त सदस्यों का वार्षिक आय 3 लाख रु से कम होने संबंधी दस्तावेज सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र।
6 आवेदक एवं परिवार के किसी भी सदस्यों के नाम से भारत में कहीं भी पक्का मकान ना होने संबंधी शपथ पत्र नोटरी से सत्यापित।
7 आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो दो नग।
8 बैंक पासबुक की छायाप्रति।
9 राशन कार्ड की छाया प्रति।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING