
रायगढ़..मां मंगला प्लांट में काम करने वाले बिहार के मजदूर पर लूटपाट करने के लिए चाकू से हमला करने वालों को पुलिस ने वारदात के महज आधा घंटे के भीतर पकड़ लिया है।
दरअसल पूरा मामला रेलवे स्टेशन के पास का है।बिहार के रोहतास जिला का रहने वाला युवक अपने गांव जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन रात तकरीबन 11 बजे आया था।इसी दौरान तीन बदमाशो ने उसे लूटपाट के इरादे से घेर लिया और उसका मोबाइल,1500 रुपए और उसका बैग लूट लिया विरोध करने पर बदमाशो ने उस पर चाकू से हमला भी कर दिया,जिससे उसके हाथ में गम्भीर चोटें आई है।

अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित वहां से भागा और गंधरी पुलिया पार करके बाजीराव पारा के एक गणेश पंडाल में घुस गया।इस पूरी घटना की जानकारी जैसे ही ssp शशिमोहन सिंह को हुई उन्होंने तत्काल जूटमिल टीआई को दिशा निर्देश देकर घायल युवक के पास भेजा।घायल युवक की निशानदेही पर अभिनवकांत सिंह ने स्टेशन के आस पास सर्चिंग कर दो आरोपियों को दबोच लिया है तो वहीं एक की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।



