Uncategorized

अंडर-23 क्रिकेट का ट्रायल 17 अप्रैल को संस्कार स्कूल कैम्पस में होगा संपन्न


रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट के आगामी सत्र में अंडर-23 टीम के लिए ट्रायल की घोषणा कर दी गई है। जिसमें सीनियर अंडर-23 मैच हेतु टीम के लिए ट्रायल 17 अप्रैल को ट्रायल संकार स्कूल कैम्पस में होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर-23 के सभी मैच अथवा ट्रायल टेस्ट आधार पर होंगे। 17 अप्रैल रविवार को प्रात: 7:30 बजे से खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के लिए चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धिकी को मनोनीत किया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।

सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि उम्र सीमा 1 सिंतबर 1999 रखा गया है। इसके बाद पैदा होने वाले खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हो सकते। ट्रायल के लिए प्रात: 7:30 बजे संस्कार पब्लिक स्कूल कैम्पस में पहुंचना अनिवार्य है। सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा। ट्रायल लाल गेंद से लिया जाएगा। सभी नये खिलाडिय़ों को अपना रजिस्ट्रेशन

करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात: 10:30 से 1:30 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है। जिन खिलाडिय़ों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें। ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके।

कोरोना संकट के कारण सभी खिलाडिय़ों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं खिलाड़ी इंटरडिस्ट्रीक टूर्नामेंट में शामिल हो सकेगा वैक्सीन की डोज वाला सर्टीफिकेट अनिवार्य रूप से जमा कराएगा। ऐसा नहीं होने की स्थिति में उक्त खिलाड़ी को टीम में चयन के बाद भी बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए सभी खिलाडिय़ों को उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING