रायगढ़

विधायक प्रकाश   नायक ने ली जीवनदीप समिति की बैठक पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवन  का  लिया गया जायजा

रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक पुसौर नगर पंचायत सभा कक्ष में जीवनदीप समिति के सामान्य सभा की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में क्षेत्र के लोगों को मिलने वाले बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक ने यहां स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सों व कर्मचारियों को क्षेत्रवासियों को बेहत्तर चिकित्सा लाभ मिले इस दिशा में कार्य करने पर जोर दिया। जीवन दीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर की सामान्य सभा की बैठक रायगढ़ विधायक प्रकाष नायक की अध्यक्षता मंे नगर पंचायत पुसौर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। विधायक प्रकाश   नायक द्वारा वर्ष 2020-21 का आय व्यय का अनुमोदन, कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित प्रस्तावों का अनुमोदन, सहित अन्य एजेंडों में चर्चा व आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के प्रथम तल में मरीजों हेतु थैरेपी सेंटर निर्माण हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया उक्त कार्यक्रम में विधायक श्री नायक द्वारा कोविड वैक्सिनेषन में उत्कृठ कार्य करने हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डाॅ बी.के.चन्द्रवंषी, डाॅ. दिनेश  नायक, चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. रजनी नायक चिकित्सा अधिकारी बीपीएम नवीन शर्मा, बीएम अनिता यादव को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। बैठक उपरांत अस्थाई अस्पताल भवन (मंगल भवन) व निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण भी किया गया एवं अस्थाई मंगल भवन में अन्य नवीनीकरण कार्य हेतु आवष्यक निर्देश   एवं प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देषित किया गया उक्त बैठक में जीवन दीप समिति सामान्य सभा के सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष रितेष थवाईत, दधिवामन साव, किषोर कसेर, रोहित पटेल, देवप्रसाद चैधरी, हेमलाल साव, डोलेष्वर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, षिव प्रसाद पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन एम.एम. पटनायक द्वारा किया गया।
बैठक समाप्त होने के बाद विधायक श्री नायक ने पुसौर बने रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING