Uncategorized

शिक्षक होता है भविष्य निर्माणकर्ता…रामचन्द्र भवानी शंकर षडंगी स्कूल में हुआ विदाई समारोह


रायगढ़। शहर के मध्य स्थित प्रसिद्ध स्कूल भवानी शंकर षडंगी हाई स्कूल में श्रीमती अर्चना आगर के विदाई समारोह मे मुख्य अतिथि रामचन्द्र शर्मा ने शिक्षकों के विषय में उक्त विचार प्रकट किए।
भवानी शंकर षडंगी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती पूनम पांडे ने बताया कि स्कूल में बच्चों की शिक्षा एवं कैरियर से संबंधित गाईडेंस के लिए शहर के प्रसिद्ध शिक्षाविद रामचन्द्र शर्मा एवं भवानी शंकर षड़ंगी स्कूल समिति के मुख्य कर्ता-धर्ता देवेश षडंगी, कोषाध्यक्ष- बसंत पंडा, सहसचिव- रमेश पाणी, सदस्य – विनीता पाणी आदि बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे। इसी दौरान स्कूल की शिक्षिका श्रीमती अर्चना आगर की विदाई समारोह कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचन्द्र शर्मा ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक को मानव जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया और बच्चों के जीवन में एक निर्माणकर्ता की भूमिका शिक्षकों की होती हैं। जिससे बच्चे की दिशा क्या होगी, कैरियर क्या होगा, संस्कार क्या होगा आदि बातें शिक्षक ही तय करता है। कार्यक्रम में मौजूद देवेश षडंगी ने विदाई समारोह में शिक्षिका श्रीमती अर्चना को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। शिक्षिका

अर्चना ने अपने उद्बोधन में स्कूल परिवार को अपना घर बताते हुए उनके साथ बिताये हुए पलों को याद करते हुए भावुक हो गई। संवेदनशील माहौल में श्रीमती अर्चना को उपहार देकर विदा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथि को प्रतीक चिन्ह के रूप में स्वयं का बनाया हुआ पौधा देवेश षडंगी के द्वारा अपनी टीम सहित प्रदान किया गया। इस दौरान स्कूल की तरक्की से संबंधित अनेक बातों पर विचार-विमर्श भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या श्रीमती पूनम पांडे ने किया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING