Uncategorized

भारत स्काउट्स गाइड्स स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाया विधायक प्रकाश नायक ने राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार जाँच शिविर कार्यक्रम में हुए शामिल


रायगढ़।कोड़ातराई पायोनियर पब्लिक हाई स्कूल में आयोजित भारत स्काउट्स/गाइड छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार जाँच शिविर कार्यक्रम में शामिल
होकर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।रायगढ़ विधायक ने छत्तीसगढ़ी गानों में स्काउट गाइड के बच्चों के साथ जमकर थिरके जिससें उनमें उत्साह देखते ही बन रहा था।विधायक को अपने बीच पाकर बच्चों में
भरपूर उत्साह देखा गया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप लोग स्काउट गाइड के माध्यम से अपना बेहतर भविष्य बना सकते है।मैं आप लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
उल्लेखनीय है कि 25 से 29 मार्च तक पुसौर विकासखंड़ के पायोनियर पब्लिक हाई स्कूल कोड़ातराई में भारत स्काउट्स

गाइड जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।इस जाँच शिविर में रायगढ़ जिले के सभी 9 विकासखंड से करीब 214
स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान सोमवार शाम को रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने इस कार्यक्रम में पहुँचकर स्काउट गाइड स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया।उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री आदित्य,नगर निगम
रायगढ़ के एल्डरमैन व सभापति स्काउट पुसौर चंद्रशेखर

चौधरी,पुसौर जनपद उपाध्यक्ष गोपी चौधरी,कुंजराम पटेल,अवधराम पटेल,देवकुमार चौधरी,भोजराम नायक व दुर्गा पटेल सहित अन्य उपस्थित थे। इनका रहा योगदान
यहाँ आयोजित इस पूरे कार्यक्रम में शिविर संचालक अमित क्षत्रिय,सहायक पीताम्बर दास मानिकपुरी,कृष्णकुमार बारीक,अनिता तिग्गा,डॉ.किरण अग्रवाल,श्रीमती सरोजनी यादव,माधुरी यादव,गणेशी सोनकर,जिलासंघ से सहायक
राजकिशोर स्वर्णकार,मिलाप सिंह पटेल,सरिता श्रीवास्तव,सुभाषिनी
खम्हारी,रोशन लकड़ा,जिला संगठन स्काउट गाइड जितेंद्र डनसेना,अनामिका सिंह,सनत चौधरी,प्रचार्या इकेश्वरी चौधरी सहित विद्यालय परिवार का योगदान रहा।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING