Uncategorized

पत्थलगांव के प्लांट में भीषण आग. करोड़ों रुपये की मशीनें खाक.

पत्थलगांव.28मार्च.(रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव स्थित मनीष फूड प्रोडक्ट के नये प्लांट में आज तड़के शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. इस आग पर लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है.

भीषण आग की घटना में करोड़ों रुपये की आधुनिक तकनीक की मशीनें जल कर पूरी तरह खाक हो गई हैं.

पत्थलगांव पुलिस उप अधीक्षक मयंक तिवारी ने आज बताया कि इस आग से चार मंजिला इमारत का आधा हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है.

उन्होंने बताया कि इस प्लांट के चौथी मंजिल पर अचानक आग की लपटें देख कर चौकीदार ने घटना की सूचना दी थी. घटना के समय प्लांट में काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे लेकिन हादसे में किसी के भी घायल अथवा जनहानि की घटना नहीं हुई है.

इस आग की घटना के बाद 3 फायर ब्रिगेड की मदद से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया.

प्लांट प्रबंधन का कहना है कि आग की घटना में करोड़ों रुपये की मशीनें पूरी तरह जल कर खाक हो गई है. संभवतः शार्ट सर्किट से आग की घटना हुई है.

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING