
पत्थलगांव.25 मार्च.(रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से 4 नाबालिग लड़कियों को दिल्ली में अच्छी नौकरी का झांसा देकर भगा कर ले जाने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज बताया कि तपकरा थाना क्षेत्र से गुम हुई इन बच्चियों के संबंध में ग्रामीणों ने सूचना देकर मदद की गुहार लगाई थी.
इस सूचना के बाद

तपकरा थाने में तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस की टीम ने घेराबंदी की गई थी. आसपास के सभी बस स्टैंड पर सघन जांच के बाद
रायगढ़ जा रही बस से मानव तस्करी करने वाली आरोपी महिला नीलम कुजूर को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चारों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है.
श्री अग्रवाल ने बताया कि तपकरा थाना पुलिस ने गुम हुई 4 बच्चियों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है. दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाली महिला नीलम कुजूर को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है.





