

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री महत्वकांक्षी योजना, “स्कूल जा पढ़ेबर जिंदगी ला गढ़े बर” , “बेटी पढ़ेगी जिंदगी गढ़ेगी”
लड़कियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा यह सरकार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वितरण किया जा रहा है। दूरदराज की बालिकाओं को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साइकिल न होने की वजह से भी शिक्षा से वंचित रह जाती है। शासकीय हाई स्कूल तिलगा में चरितार्थ किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक तिलगा में अध्यक्ष श्रीमती कविता बेहरा और प्राचार्य दिनेश कुमार अग्रवाल एवं अन्य ग्रामीणों की गरिमामई उपस्थिति में छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। यह सायकल आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को दिया जाता है। ताकि वह अपना आज ही नहीं बल्कि भविष्य को भी उज्जवल बना सके।

साइकिल पाकर सभी बालिकाओं के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही थी। विशेष सहयोग सुशील चौहान संकुल समन्वयक तिलगा का रहा।





