Uncategorized

सार्वजनिक हनुमान मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक


विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए की कामना
रायगढ़।पूर्वांचल रायगढ़ क्षेत्र के ग्राम छुहीपाली में आयोजित सार्वजनिक हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए।रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना
की।इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता,जामगांव सरपंच अमिताभ गुप्ता,सियारपाली सरपंच अनवर हुसैन,जगदीश प्रधान,नंदलाल पटेल,जय

पटेल,शशिभूषण पटेल,रवि गुप्ता,सिंटू,टीकम
सिंह,सुंदर पटेल,सुनील पटेल,सरपंच माधुरी पटेल सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पूर्वांचल रायगढ़ के ग्राम छुहीपाली में रविवार से बुधवार तक सार्वजनिक हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित है।यहाँ आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ग्राम छुहीपाली


पहुँचे।यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों के
खुशहाली की कामना की।इसके पूर्व बाजेगाजे व कीर्तन भजन के साथ महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।गांव के तालाब से पवित्र जल लेकर कलश स्थापना की गई।विधायक श्री नायक ने श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी ग्रामवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम को
लेकर सभी ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING