
रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. स्नेहा चेतवानी एवं समाजसेवी श्रीमती सोनल अग्रवाल शामिल हुई। माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम आरंभ हुआ। डॉ. स्नेहा चेतवानी ने महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। जबकि सोनल अग्रवाल ने घर से ही महिलाओं की आदर की बात शुरूआत करने को कही। कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने महिला दिवस के रूपरेखा पर प्रकाश डाला। एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी.देवांगन ने नारी सशक्तिकरण के विषय में बताया। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बिटीया को आगे बढ़ाने के लिए सभी पालकों से आव्हान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। मंच संचालन शिक्षिका मंजू चैनी एवं मंजू महापात्रे द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन शिक्षिका रंजीता राय ने किया।
हुए विभिन्न कार्यक्रम
स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि 100 से अधिक पालकों ने व विद्यार्थियों ने अनेक कार्यक्रमों में भागीदारी की जिसमें फायरलेस कुकिंग, पुष्प सज्जा, गार्डनिंग, चित्रकला, डिजिटल डॉस आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेताओं को अनेक पुरस्कार दिए गए।





