Uncategorized

आज उंगली पर निशान नही होगा तो अगले पांच साल किसी पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं होगा :- सुनील लेंध्रा

रायगढ़ :- यूथ आइकॉन सुनील लेंध्रा ने आज अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए बालमंदिर स्थित मतदान क्रमांक 65 में अपना वोट डाला। सुनील लेंध्रा ने कहा आज लोकतंत्र का महापर्व है। मतदान प्रजातंत्र के लिए अनिवार्य है। लोकतंत्र के इस महापर्व को सभी मिलकर सफल बना सकते है।यह ऐसा पुनीत महायज्ञ है जिसमे सभी के मतदान की आहुति जरूरी है।
शहरवासियों से अपील करते हुए सुनील लेंध्रा ने कहा आवश्यक कार्य के पहले समय से पहले मतदान अवश्य करे। मतदान सबका नागरिक का मौलिक एवम समान अधिकार है। अनिवार्य मतदान ही लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। आम जनता सहित सभी व्यापारिक सामाजिक धार्मिक संस्था व उनसे जुड़े सभी पदाधिकारियों से समय से पहले ही मतदान करने की अपील करते हुए सुनील ने कहा युवा साथी अपने आस पास के लोगो वृद्ध असहाय जनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान में उनकी सहायता करे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING