Uncategorized

आंध्र प्रदेश के ठग गिरोह का सरगना सहित 3 गिरफ्तार

पत्थलगांव.07 मार्च .
(रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले की पुलिस ने लाल चंदन का प्लांटेशन लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना सहित तीन ठगों को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज बताया कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से ठग गिरोह का सरगना व्ही. रमन्ना को पकड़े जाने के बाद वासुदेव रेड्डी और एम लोकेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यंहा कुनकुरी क्षेत्र में लाल चंदन का प्लांटेशन लगाने का झांसा देकर किसानों को निशुल्क सिंचाई बोर खनन, बाउंड्री वाल की लुभावनी योजना बताई जाती थी इसकी आड़ में लाखों रुपये ठग लिए गये थे. घटमुंडा गांव के किसानों ने कुनकुरी थाने में शिकायत पर इन बदमाशों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था.पुलिस की टीम ने ठगी करने वाले बदमाशों के बैंक एकाउंट से इनका पता लगाया था. इसके बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पिल्लेरू गांव में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING