Uncategorized

वहशी मामा की काली करतूत..नाबालिग की इज्जत पर डाका डालने वाले अमित गोयल(पुष्पेंद्र गोयल)की अग्रिम जमानत खारिज..क्या अब पुलिस कर पाएगी गिरफ्तार..?या फिर आरोपी विदेश भागने में हो जाएगा कामयाब..पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़..चार सालों से अपने रिश्ते की नाबालिग भांजी की इज्जत से खेलने वाले वहशी मामा अमित गोयल उर्फ पुष्पेंद्र गोयल की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है।इस बहुचर्चित मामले में अमित गोयल पर छाल थाना में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार है।छाल पुलिस बीते एक पखवाड़े से अमित गोयल को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।इधर उसकी अग्रिम जमानत खारिज हो जाने के बाद से उसकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

आरोपी:-अमित गोयल उर्फ पुष्पेंद्र गोयल

कईयों का कहना है कि पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है और जल्द ही अमित गोयल कानून के शिकंजे में होगा तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मामला हाईप्राेफाइल है और तथाकथित आरोपी रसूखदार है।ऐसे में पुलिस उसे गिरफ्तार करने से बच रही है।चूंकि मामला दर्ज हुए एक पखवाड़ा से ज्यादा वक्त गुजर गया है और आरोपी का पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

आरोपी विदेश भागने की फिराक में..आरोप

इधर अमित गोयल की अग्रिम जमानत खारिज हो जाने के बाद पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में है और इसके लिए बकायदा उसके पिता ,पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों से बड़ी रकम निकाली जा रही है।हालांकि बैंक से रुपये निकासी और विदेश भागने के कयासों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन पीड़ित पक्ष के दावों में अगर जरा सी भी सच्चाई है तो इस मुआमले की जांच कर रहे अधिकारियों के लिए ये क्लू काफी अहम हो सकता है।

बहरहाल रिश्तों की मर्यादा पर कालिख पोतकर रिश्तों को समाज के सामने शर्मसार करने वाले तथाकथित आरोपी अमित गोयल उर्फ पुष्पेंद्र गोयल की गिरफ्तारी को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।वहीं इस पूरे मामले में रायगढ़ पुलिस किस तरह काम कर रही है इस पर भी लोगों की निगाहें जमी हुई है।क्योंकि महिला संबंधी अपराधों पर रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह अपनी पदस्थापना के बाद से ही सजग और संवेदनशील रहे हैं।अब देखना है कि रायगढ़ पुलिस अपने ही रिश्तेदारों के भरोसे का कत्ल करके नाबालिग की जिंदगी तबाह करने वाले कलियुगी मामा को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING