Uncategorized

संबलपुरी मंडल में आयोजित हुआ योग शिविर

सुषमा खलखो के आतिथ्य में विजयपुर में मनाया गया योग दिवस

रायगढ़-आठवें विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्येक मंडलो में योग शिविर का आयोजन किया गया,मंडलो के शक्तिकेन्द्र स्तर तक भी यह आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया था।संबलपुरी मण्डल में मंत्री पद का दायित्व निभा रही नीलिमा शर्मा के द्वारा विजयपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया जो कि महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।योग वो सशक्त माध्यम है जिसे हम अपने रोज की दिनचर्या में शामिल करके शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते है।आज की भागमभाग भरे जीवन मे लोगों के पास खुद के लिए बिल्कुल भी समय नही,ऐसे में हम प्रातःकाल योग करके दिनभर के लिए ऊर्जान्वित हो सकते है।आज विश्व के कई देशों ने हमारे योग को अपनाया है,देश के

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।वो दिन दूर नही जब विश्व गुरु की उपाधि हमारे पास होगी।भागमभाग भरा जीवन, अनियमित दिनचर्या, असंयमित खानपान इन सभी कारणों से हम दिन ब दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ होते जा रहे है।स्वस्थ जीवन जीने का हम सभी को अधिकार है एवं स्वस्थ जीवन से ही जीवन जीने का मजा है ऐसे में योग को हम सभी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना ही होगा।आज के योग शिविर में मीनाक्षी चौहान,सुकांति साहू,रेखा गोस्वामी,अमरजीत साहू,संध्या उपाध्याय,कु दामिनी साहू, प्रीति जयसवाल उपस्थित रहीं।योग का प्रशिक्षण जीतू यादव के द्वारा दिया गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING