
रायगढ़:- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट, बनोरा द्वारा शुक्रवार 31 जुलाई को 33वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय परिसर में आयोजित इस समारोह में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन के दौरान पूज्य अघोर संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के श्रीमुख से आशीर्वचन प्राप्त करने का अवसर भी श्रद्धालुओं को मिलेगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद सुबह 7:30 बजे ध्वज पूजन, 8:30 बजे सामूहिक आरती तथा सुबह 9:00 बजे से अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण सुबह 11:00 बजे पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वचन होगा।



