Uncategorized

कोतरा रोड ओवरब्रिज की बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

रायगढ़, 27 जुलाई। स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कोतरा रोड ओवरब्रिज पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि कोतरा रोड ओवरब्रिज पर कई महीनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-49 से आने-जाने वाले हजारों लोगों को रात के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइट को तत्काल चालू कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

advertisement
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING