
रायगढ़..किरोड़ीमल नगर पंचायत के कई वार्डों में सरकारी जमीन की अवैध खरीद फरोख्त धड़ल्ले से की जा रही है।अवैध कब्जे का यह पूरा खेल राजनीतिक सरपरस्ती में किया जा रहा है। बता दें कि अब तक कई वार्डों में करोड़ों रुपए की बेशकीमती शासकीय भूमि को कथिततौर पर वहां के तथाकथित भू माफियाओं ने बेच दिया है।इस मामले को लेकर एक पार्षद ने मीडिया को गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि उनके वार्ड में हुए अवैध कब्जा की उन्हें कोई जानकारी फिलहाल नहीं हैं।

इस विषय में वे पहले जांच पड़ताल करेंगे फिर मीडिया को इसकी जानकारी देंगे।बहरहाल किरोड़ीमल नगर में राजनीतिक संरक्षण की आड़ में अब तक करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को बेच दिया गया है।और फिलवक्त उन पर अवैध निर्माण का कार्य जारी है।

प्रशासन को तत्काल एक्शन लेते हुए वहां की सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे की जांच कर शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से कराए गए निर्माण कार्य पर बुलडोजर कार्यवाही करना चाहिए।।



