Uncategorized

ऑपरेशन अंकुश के तहत जुए के खिलाफ लगातार कार्रवाई, थाना पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार….पुसौर पुलिस की ग्राम कठली में खुड़खुड़िया जुआ फड़ पर रेड, जुआ खेलाते 3 जुआरी गिरफ्तार..

19 जुलाई, रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम कठली में खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है तथा पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर से जुआ खेलाते दो जुआरियों को पकड़ा गया है ।

पुसौर पुलिस की रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 17.07.2026 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुड़खुड़िया गोटी से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि दिनेश कुमार चौधरी (35 वर्ष), उमाकांत निषाद (25 वर्ष) एवं कमलेश निषाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम कठली को मौके से गिरफ्तार किया गया।

रेड में नगदी, बाइक, मोबाइल और जुआ सामग्री जब्त

  रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश कुमार चौधरी के कब्जे से ₹380 नगद, एक हीरो HF मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AG 8054 एवं एक वीवो मोबाइल, आरोपी उमाकांत निषाद के कब्जे से ₹220 नगद तथा आरोपी कमलेश निषाद के कब्जे से ₹400 नगद एवं एक हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 W 3060 बरामद की गई। इसके अतिरिक्त मौके से 6 नग खुड़खुड़िया गोटी, 6 नग झंडी-मुंडी पट्टी तथा एक बांस की टोकरी भी जब्त की गई। इस प्रकार कार्रवाई में कुल ₹1,000 नगद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन एवं जुआ सामग्री जब्त की गई।

   गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, प्रधान आरक्षक श्याम महंत, आरक्षक कमलेश कुमार निराला, उमाशंकर सिंह, भगतराम टंडन एवं अमित नट की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दिनेश कुमार चौधरी, पिता महिपत चौधरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कठली, थाना पुसौर।
  2. उमाकांत निषाद, पिता गजपति निषाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कठली, थाना पुसौर।
  3. कमलेश निषाद, पिता रविशंकर निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कठली, थाना पुसौर।

जप्ती- ₹1,000 नगद, 02 मोटरसाइकिल, 01 वीवो मोबाइल फोन और खुड़खुड़िया गोटी, झंडी-मुंडी पट्टी, बांस की टोकरी

पूंजीपथरा पुलिस ने स्टाइगर जुआ खेलाते दो आरोपियों को पकड़ा

 इसी अभियान के तहत 18 जुलाई 2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर से जुआ खेलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंकज शर्मा (27 वर्ष) एवं रिषभ बाजपेई (23 वर्ष), दोनों निवासी विश्वासगढ़ चर्च, बाजीराव महरापारा, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया।

       आरोपियों के कब्जे से 03 स्टाइगर गोटी एवं ₹500 नगद जब्त किए गए। सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खिलाते पाए जाने पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 173/2026 दर्ज कर धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

    *"रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को गलत राह पर ले जाने वाले इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।"*

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING