Uncategorized

होटल व्हाइट रोज के संचालक और मैनेजर पर एफआईआर दर्ज….

रायगढ़..विवादित होटल व्हाइट रोज के संचालक सूरज सिंह और उसके मैनेजर पर आखिरकार कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात कोतरा रोड निवासी अरुण अग्रवाल और उसके बेटे के साथ सूरज सिंह और उसके मैनेजर का विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि होटल व्हाइट रोज में शराबखोरी करने वाले लोग अरुण अग्रवाल के घर के आंगन में शराब की खाली बोतलें फेंक देते है,इसी वजह से अरुण अग्रवाल और होटल संचालक सूरज सिंह के बीच आये दिन विवाद होते रहता है।इसी वजह से ही परसों रात भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद सूरज सिंह और उसके मैनेजर ने अरुण अग्रवाल और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दिया,जिससे अरुण अग्रवाल का सर फट गया है और उसके पुत्र का हाथ टूट गया है। बहरहाल कोतवाली में अरुण अग्रवाल द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद पुलिस ने सूरज सिंह और उसके मैनेजर के विरुद्ध bns की धारा 296,351(3)115(2)3(5) के तहत मुकदमा लिख लिया गया है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING