Uncategorized

कोटवारी भूमि पर बन गया आलीशान मकान..आधा दर्जन लोगों की दबंगई के आगे कोटवार बेबस..तहसीलदार और एसडीएम भी..पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़.. गेरवानी सराईपाली क्षेत्र के ग्राम हर्राडीह में दबंगों ने कथिततौर पर कोटवार की जमीन पर कब्जा कर लिया है।और आलीशान मकान भी तकरीबन बना लिया है।कोटवार ने आरोप लगाया है कि गाँव की ही पूजा साहू और अन्य पांच छह लोगों ने कोटवारी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है और उस पर मकान भी बना रहे हैं।

कोटवार ने बताया कि जो जमीन उसे सरकार ने कमाने खाने के लिए दिया था उस पर दबंगों ने कब्जा कर उसे बेदखल कर दिया है कई मर्तबा मना करने और शिकायत करने के बाद भी कब्जाधारी निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं।

advertisement

बता दें कि मामला अब सिविल कोर्ट में विचाराधीन है फिर भी दबंगों ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया है।

बहरहाल कोटवार ने हाल ही में आयोजित सुशासन त्यौहार में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की माँग की है।अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में कब तक निष्पक्ष जांच करके कार्यवाही करती है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING