
भाजपा के दो दिवसीय आयोजन में संगठन साहित्य के विक्रय हेतु विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध थीं, जिन्हें न्यूनतम मूल्य में उपलब्ध कराया गया । इन पुस्तकों में परिवार प्रबोधन, पुण्यभूमि भारत, डॉ भीमराव अंबेडकर, विनायक दामोदर सावरकर, विभाजन विभीषिका, यशस्वी भारत, हा हम हिन्दू है, राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की अंतिम यात्रा, भगवा ध्वज, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन यात्रा, हिंदुत्व एक जीवन पद्दति, अमर सेनानी सावरकर, डॉ हेडगेवार परिचय एवं व्यक्तित्व शामिल थीं।भाजपा युवा मोर्चा के ऊर्जावान जिला मंत्री ओमकार तिवारी ने बताया कि भाजपा को समझने के लिए इन पुस्तकों का अध्ययन आवश्यक है। भाजपा से जुड़े नेता, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें लेते हैं और इसके लिए बकायदा न्यूनतम शुल्क लिया जाता है।*संगठन की पुस्तकें: जीवन के लिए सच्ची मित्र*विनायक दामोदर सावरकर द्वारा लिखी गई पुस्तक विभाजन विभीषिका जीवन से जुड़े कटु सत्य को साहस के साथ सामने लाती है । सच्ची मित्र की भूमिका निभाती है। यह पुस्तक हमें भारत के विभाजन के दर्दनाक इतिहास को समझने में मदद करती है और हमें देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरित करती है। लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया ने इस पुस्तक को अध्ययन हेतु लिया है।



