Uncategorized

पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध एफआईआर एवं न्यायालय में परिवाद की तैयारी…0 निगम की टैक्स वसूली अभियान हुई तेज..



रायगढ़। नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में निगम प्रशासन ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखा सरायपाली चौक स्थित पेट्रोल पंप संचालक सुनील गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एवं न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित पेट्रोल पंप संचालक द्वारा टैक्स जमा करने को लेकर पूर्व में चेक दिया गया था, जो की बाउंस हो गया। बुधवार को उक्त पेट्रोल पंप को निगम की टीम द्वारा सील कर दिया गया। चेक बाउंस के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के साथ न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया कर जमा नहीं किया गया। इसके चलते अब विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि अन्य बकायादारों को भी सख्त संदेश दिया जा सके।
अभियान के तहत आज शहीद चौक स्थित महालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी संचालित शॉपिंग कंपलेक्स को निगम की टीम सील करने पहुंची थी, लेकिन शॉपिंग कंपलेक्स संचालक निरंजन लाल अग्रवाल द्वारा बकाया टैक्स का भुगतान तत्काल कर दिया गया। इसी तरह आज निगम टीम ने बकाया कर नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन भी काटे हैं, जिसमें भक्ति गली श्याम कुमार डे, गद्दीचौक स्थित आदित्य सांवरिया, शासकीय बुनकर समिति आदि शामिल है। निगम प्रशासन का कहना है कि जब तक बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी, तब तक ऐसे कनेक्शन पुनः बहाल नहीं किए जाएंगे।
वहीं, कबीर चौक क्षेत्र में बकाया कर के चलते सील की गई एक दुकान के संचालक छोटू बेग द्वारा कर राशि जमा करने के बाद निगम ने सील खोलने की कार्रवाई की। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी बकायादार समय पर कर टैक्स जमा करेंगे, उन्हें नियमानुसार राहत दी जाएगी। नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बड़े बकायादारों की तैयार सूची पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने टैक्स वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कार्रवाई के दौरान निगम राजस्व विभाग, अतिक्रमण शाखा, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित थीं।
*सील करने पहुंची टीम को मौके पर ही किया गया भुगतान*
आज निगम की टीम सदर हटरी एवं केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित निगम के दुकान संचालक बड़े बकायदारों पर कार्रवाई करने गई थी। इस दौरान करवाई से पूर्व ही मौके पर ही दुकानदारों ने बकाया टैक्स एवं किराया का भुगतान किया।
शहर के विकास में बने सहभागी
निगम कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा कि शहरवासियों समय पर अपने करों का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई एवं सरचार्ज से बचा जा सके। नागरिकों से लिए गए टैक्स से ही शहर के विकास कार्य और उनको बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाते हैं। उन्होंने सभी शहरवासियों से समय पर टैक्स जमा कर शहर के विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING