Uncategorized

रेल रायगढ़ जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: उत्कल एक्सप्रेस से 3 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़। रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना रायगढ़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 15 फरवरी 2026 को पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी।
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने ट्रेन नंबर 18477 उत्कल एक्सप्रेस के पिछले हिस्से की जनरल बोगी में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया, जिसकी पहचान भारत ठाकुर (23 वर्ष), पिता इंदर सिंह, निवासी ग्राम बर्बात्ता, थाना कटंगी, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई।
जांच के दौरान उसके पास मौजूद गुलाबी रंग के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें दो अलग-अलग पैकेट में कुल 3 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
जीआरपी रायगढ़ ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/26 दर्ज कर धारा 20 (b) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम किया है। विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोरझा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सितेंद्र सिंह, अरविल तिर्की, आरक्षक अवधेश मिश्रा, लकेश्वर मिरि, गिरधर लहरे, राकेश ठाकुर, रोहित साहू और सरोज साव की अहम भूमिका रही।
रेल पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जीआरपी रायगढ़ द्वारा आगे भी रेलवे मार्गों पर निगरानी और जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING