Uncategorized

एकात्मक सिद्धांत के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर बुथों पर पहुंचे सांसद,भाजपा नेता और कार्यकर्ता….

रायगढ़।। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एवं और अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए एकात्म व अंत्योदय सिद्धांत के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर सदस्यता के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया, इसके तहत भाजपा के तमाम बड़े नेता बूथों पर पहुंचे।

सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में साठ लाख सदस्य बनाने एवं जिलें में तीन लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसके लिए सदस्यता अभियान को लेकर जिले की बैठक के साथ पुरे जिले के मंडलो, शक्ति केन्द्रो और बूथों पर बैठक हो चुकी है। अभियान में और अधिक गति लाने के लिए संगठन द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती को विशेष दिन घोषित करते हुए “मोर बूथ मोर अभियान” के नाम से उस दिन प्रत्येक बूथ पर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ नेता के साथ-साथ समस्त कार्यकर्ताओं का बूथ पर प्रवास पर गये जहाँ उन्हें अधिक से अधिक सदस्य बनाना तय किया गया था, जिसे तहत सांसद राधेश्याम राठिया छाल के हाटी राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह लैलुंगा के भकर्रा में पहुंचे साथ ही पुरे जिले के सभी बूथों में भाजपा के नेता और कार्यकर्तागण पहुंच कर हर बूथों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने एवं भाजपा को सशक्त बनाने में अपना योगदान दिया साथ उन्होंने बताया कि रायगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे और भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं,यह सदस्य हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कि गरीब कल्याण और समृद्ध योजनाओं का ही परिणाम है जिससे आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास और सहयोग का बढ़ रहा है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING