Uncategorized

शुभम राइस मिल हादसे के बाद..ठेकेदार मिल मालिक से एक लाख रुपए लेकर मजदूर को तड़पता छोड़कर हुआ फरार…मिल मालिक घायल का करा रहा इलाज…

रायगढ़..गुजरे 17 अगस्त को कोंडा तराई में स्थित शुभम राइस मिल में हादसे के दौरान एक मजदूर नरेश दास महंत करेंट की चपेट में आ गया था।बुरी तरह झुलस जाने से उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया।हादसे के बाद मिल मालिक ने मिल में ठेके में कार्य करवा रहे,ठेकेदार रंजन सेठ को घायल नरेश दास महंत के इलाज के लिए एक लाख रुपए दिया था।किंतु रंजन सेठ ने रायपुर हस्पताल में घायल के परिजनों को मात्र 20 हजार रुपए देकर वहां से रफू चक्कर हो गया और आज तलक उसका मोबाइल बंद आ रहा है।ऐसे में नरेश के इलाज में आर्थिक समस्या आने लगी।तब नरेश की पत्नी ने मिल मालिक से संपर्क कर अपनी समस्या बताई,तब मिल मालिक ने रायपुर में चल रहे नरेश दास महंत का पूरा खर्च उठाने की बात कही है।और राइस मिल मालिक नरेश का पूरा इलाज करवा रहे हैं।इधर नरेश के परिजनों ने फरार ठेकेदार रंजन सेठ के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जूटमिल थाना में शिकायत दर्ज करवाया है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING