Uncategorized

कुख्यात बदमाश मुनशाद और शाकाल ने दुकानदार पर चलाया चाकू…आई गंभीर चोटें…चक्रधरनगर थाना में मुकदमा दर्ज…

रायगढ़..कल रात तकरीबन साढ़े नौ बजे जमुना इन चौक में चाकूबाजी की गंभीर वारदात हुई है।बताया जा रहा है की जमुना इन के पास इंग्लिश दारू दुकान के सामने चखना दुकान लगाने वाले अर्पित जयसवाल पर क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों मुनशाद,शाकाल और उसके एक साथी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है।दरअसल आरोपियों ने पहले अर्पित से 500 रुपए की मांग की,नही देने पर उन्होंने अर्पित के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।बहरहाल पुलिस ने बीएनएस की संगीन धाराओं 118(1),119(1),296,3(5),351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING