
रायगढ़..मामूली विवाद के बाद कैदीमुड़ा के दो सगे भाइयों ने बांस के डंडे से मारकर युवक का सर फोड़ दिया है।दोनों ही भाइयों के खिलाफ जूटमिल थाना में मुकदमा दर्ज हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कैदीमुड़ा निवासी शुभम यादव अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी वहीं के निवासी कृष्णा और प्रिंसु वहां पहुंचे और पुरानी अदावत को लेकर उससे गालीगलौज करने लगे और बाँस के डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे शिवम का सर फट गया और खून बहने लगा।मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा जूटमिल थाना में दर्ज किए जाने के बाद दोनों ही भाइयों के विरुद्ध जूटमिल थाना में बीएनएस की धारा 296,351(3),115(2),3(5) के तहत मुकदमा लिख लिया गया है।



