Uncategorized

भाटिया फ्यूल्स:रास डांडिया के दूसरे दिन शेफाली के साथ नाच उठा बिलासपुर शहर…पूरा विश्व हमारी संस्कृति को अपना रहा- विकास उपाध्याय…छत्तीसगढ़ पर माता की कृपा बनी रहे- अटल श्रीवास्तव



बिलासपुर । नवरात्रि पर्व पर भाटिया फ्यूल्स में रास डांडिया के दूसरे दिन मातारानी की आरती के साथ ही प्रदेश शासन के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव समेत अनेक जनप्रतिनिधियों सहित बिलासपुर के नागरिक मातारानी के भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मातारानी का जयकारा लगाते हुये प्रिंस भाटिया एवं उनके परिवार के द्वारा रास डांडिया के शानदार पवित्र आयोजन की तरीफ करते हुये कहा कि पूरे बिलासपुर में एक मंच के नीचे सब एक पारिवारिक वातावरण में पवित्र कार्यक्रम में एकत्र हुये हैं। भारत में त्यौहारों का उत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि पर्व पर मातारानी के रास डांडिया में हम सब देवी मां को श्रृद्धा भक्ति के साथ याद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश की संस्कृति को विश्व में अपनाया जा रहा है। दो साल कोरोना का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि हम सब मिल नहीं पा रहे थे। विकास उपाध्याय ने यह भी कहा कि रायपुर की तर्ज पर प्रिंस भाटिया ने रास डांडिया का ऐतिहासिक आयोजन किया है। ऐसा लग रहा है वे रायपुर में खड़े हैं, राजधानी के बराबर इस आयोजन की विकास उपाध्याय ने तारीफ की।


इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रिंस भाटिया परिवार ने रास गरबा का आयोजन का हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति गरबा को आगे बढ़ाया है और माता के चरणों में आज गरबा करने का अवसर भी मिला। माता की कृपा छत्तीसगढ़ में बनी रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, सभापति शेख नजरूद्दीन, अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के कुल सचिव सुधीर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, योग आयोग के सदस्य रविद्र सिंह ठाकुर, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्य हर्षिता पाण्डेय, डीपीएस स्कूल के प्राचार्य जसपाल मथारू, पूर्व पार्षद रामाराव सहित शहर के लोगों ने माता की आरती के साथ रास डांडिया का आनंद लिया। आज दूसरे दिन मशहूर बालीवुड की कलाकार तथा कांटा लगा फेम की अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने भी फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में अपनी प्रस्तुति दी। शेफाली के साथ शहर के लोगों ने रास डांडिया किया। आज इशान खान, ट्विंकल साहू तथा शुभान हैदर के बालीवुड तथा गुजराती गरबा के गीतों पर सभी थिरके। देर रात तक लोगों ने रास डांडिया का आनंद लिया। इस अवसर पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया, गुरमीत सिंह भाटिया, अमोलक सिंह भाटिया ने अतिथियों का सम्मान करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा अतिथियों का आभार भी जताया। आज शहर के जनप्रतिनिधियों ने रास गरबा की धुन पर थिरके भी तथा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में शहर के सबसे बड़े आयोजन की तारीफ की।


इस अवसर पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने अतिथियों का सम्मान करते हुये सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं उन्होंने यह भी कहा कि लाकडाउन तथा कोविड-19 का जिक्र करते हुये प्रिंस भाटिया ने कहा कि भाईयो और मेरे साथियो हम सबकी मुलाकात इसी मैदान में 2019 में हुई थी। 2020 में कोवड-19 की वजह से हम लोगों ने इस आपदा के दौरान अपने कई लोगों को खोया और हमारे कई अपने भी हमसे बिछड़ गये। आज दो साल बाद हम सब फिर से इस रास डांडिया के मंच पर मिल रहे हैं और सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
आज दूसरे दिन भी काफी संख्या में रास डांडिया करने के लिये महिलाऐं, बच्चे एवं युवा पहुंचे हैं। तीन दिनों तक हमारे शहर के लोग फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में एक पारिवारिक माहौल में रास डांडिया करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजन समिति के अमोलक सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह भाटिया, मनजीत सिंह बग्गा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समीर अहमद, जावेद मेमन, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद थे। कल रास डांडिया का अंतिम दिन है आज पूरा शहर भाटिया फ्यूल्स के रास डांडिया में शामिल होने के लिये उमड़ा और माता रानी के भक्ति गीतों पर थिरका।



आज अंतिम दिन श्वेता तिवारी आयेंगी।
भाटिया फ्यूल्स के रास डांडिया के अंतिम दिन आज देश की मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री व बिग बास की विजेता, टीवी सीरियल फेम की श्वेता तिवारी अपनी प्रस्ुतति देंगी। शहर के लोगों को आज के आयोजन का बेसब्री से इंतजार है। तीन दिन तक भाटिया फ्यूल्स के रास गरबा में पूरा शहर उमड़ा और बालीवुड तथा गुजराती गरबा के गीतों में महिलाऐं, बच्चे व युवाओं ने जमकर डांडिया खेला। आज भी शहर के जन प्रतिनिधि खुद को रोक नहीं पाये और रास गरबा भी किया। सभी ने प्रिंस भाटिया तथा आयोजन समिति के सदस्यों की तारीफ की। आज कांटा लगा फेम की कलाकार शेफाली जरीवाला ने शहर के लोगों के साथ रास डांडिया में अपनी प्रस्तुति दी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING