

रायगढ़…आज सुबह 6 बजे रामपुर पहाड़ी में स्थित नगर वन में दो जंगली हाथियों के पहुंचने से हड़कंप मच गया।हाथियों के आमद की खबर मिलते ही वनअमला मौके पर पहुंच गया।
जानकारी मिल रही है की बीती रात बड़गांव,बरलिया क्षेत्र से भटककर दो जंगली हाथी उर्दना,कलगामुड़ा होते हुए रामपुर पहाड़ी को पार कर नगर वन में पहुंच गए।चूंकि नगर वन सड़क से लगा हुआ है।इसलिए वहां के लोगों में दहशत फैल गया। हाथियों के मौजूदगी की जानकारी वहां के लोगों ने वन विभाग को दी,जिसके बाद डीएफओ सुश्री स्टेयलो मंडावी के दिशा निर्देश में एसडीओ मनमोहन मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।और सुबह 6 बजे से ही रायगढ़ रेंज के कर्मचारियों के साथ हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ने में लग गए।सूत्रों की माने तो दोनों ही हाथी नगर वन से निकलकर सड़क पार कर कभी भी बस्ती में घुस सकते थे।ऐसे में बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।लेकिन एसडीओ मनमोहन मिश्रा और उनकी टीम ने सुबह से से ही मौके पर डटकर देर शाम तक दोनों हाथियों को वापस उसी रास्ते से आमापाल होते हुए जंगल की ओर खदेड़ दिया है।खबर लिखे जाने तक वनविभाग की टीम अभी भी जंगल में डटी हुई है।





