Uncategorized

कांग्रेस आई टी सेल लोकसभा अध्यक्ष वसीम खान के मुख्य-आतिथ्य में जशपुर जिले में कांग्रेस आई टी सेल के नवनियुक्त

पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण सम्पन्न हुआ

रायगढ़ / बीते दिनों कांग्रेस आई टी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आई टी सेल का गठन किया गया है जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस आई टी सेल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सूची जारी किया गया था। जिंसमे रायगढ़ लोकसभा लोकसभा अध्यक्ष के रूप में पुनः वसीम खान को नियुक्त किया गया था।

वसीम खान ने कांग्रेस आई टी सेल लोकसभा की जिम्मेदारी मिलने के बाद पूरे लोकसभा क्षेत्र में नई टीम के पदभार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल आई टी सेल के दिशा निर्देश पर जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में जिले की नई टीम का गठन किया गया।

कुनकुरी मे आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में यहां मुख्य अतिथि विधायक संसदीय सचिव यू डी मिंज,कांग्रेस आई टी सेल लोकसभा अध्यक्ष वसीम खान, जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह,आदिवासी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शशि भगत,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि शर्मा उपास्तिथ थे

जशपुर कांग्रेस आई टी सेल के जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी के निष्ठावान युवा नेता नीरज पारीक को नियुक्त किया गया। वही तीन विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की गई। जहाँ विधानसभा कुनकुरी की जिम्मेदारी अशोक ताम्रकार को दी गई जबकि पत्थलगांव विधानसभा के लिए रंजीत यादव व जशपुर विधान सभा के लिए राहुल गुप्ता नियुक्त किए गए। नव नियुक्त अध्यक्षों के अलावा आई टी सेल के अन्य सदस्यों को भी पदभार दिया गया। 

पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष वसीम खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब कांग्रेस पार्टी आई टी सेल के पदाधिकारियों को दोहरी जिम्मेदारी देने जा रही है। अब आई टी सेल के पदाधिकारी सोशल मीडिया में सक्रियता के अलावा बूथ लेवल पर डिजिटल सदयस्ता ग्रहण करवाने का काम करेगा। जिस तरह आप सबने वर्ष 2018 में सोशल मीडिया में

सक्रियता और एकजुटता दिखाते हुए 15 साल पुरानी भाजपा की रमन सरकार को सत्ता से बाहर किया था। ठीक उसी तरह कि आने वाले दिनों में अपनी जिम्मेदारी निभानी है। इस बार आई टी सेल के सामने चुनौती दोहरी है। एक तरफ प्रमुख विपक्षी पार्टी और केंद्र की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत और साधन संपन्न आई टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से झूठ,फरेब,हिंसा,सांप्रदायिकता और घृणा भाव फैलाने में लगी है तो ठीक उसके जवाब में कांग्रेस पार्टी के आई टी सेल कार्यकर्ता सीमित संसाधनों में लोगों के बीच अपनी पार्टी के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के अलावा बड़ी सयंमिता के साथ भाजपा आई टी सेल के छद्माचरण का पोल देशवासियों के सामने खोलने का काम कर रहे हैं। चुकी आने वाले सालों में दोनों महत्वपूर्ण चुनावों में पार्टी को सफलता दिलानी है। इस लिहाज से हमें समय रहते सोशल मीडिया में प्रदेश सरकार के जनहित कार्यों का प्रचार-प्रसार करते हुए पार्टी के पक्ष में डिजिटल सदस्यता भी बढ़ानी होगी।

पदभार कार्यक्रम में मुख्यरूप से
जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी,युवा जिलाध्यक्ष श्री रवि शर्मा,जिला अध्यक्ष it सेल नीरज पारीक,अशोक ताम्रकार रंजीत यादव,राहुल गुप्ता,अमर आदिवासी महामंत्री अनिल किस्पोट्टा,कोतबा नगर अध्यक्ष श्री वीरेंद्र एक्का,आशिका कुजूर,हंसराज अग्रवाल जी,सुरेश अग्रवाल जी,अंजना मिंज जी,नवीना पैंकरा, सुखदेव साय, ओम शर्मा,रफी खान,मोहम्मद इरफान,प्रेम यादव,नदीम खान,कुंदन पन्ना,दीपक केरकेट्टा,कन्हैया साहू,प्रताप सिंह एवम सभी सदस्य उपस्थित रहे।।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING