Uncategorized

बस्तर में लौटेगा अमन-चैन, लिखेगा विकास का नया अध्याय:- वित्त मंत्री ओपी चौधरी….ओपी ने कहा-कांग्रेस सरकार के पांच सालो के दौरान धोखे और भ्रष्टाचार का दौर समाप्त होगा

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मीडिया से चर्चा के दौरान कहा माओवाद पर नियंत्रण के लिए विष्णु देव साय सरकार की नीति और नीयत साफ है। बस्तर में अमन-चैन और बस्तर के विकास हेतु सरकार नई योजनाएं बना रही। जिसके जरिए
बस्तर का बहुआयामी विकास संभव हो पाएगा। राजधानी निवास कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि नक्सल क्षेत्र बस्तर में विकास के एक अध्याय की शुरूआत हो चुकी है। बस्तर का सर्वागींण विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की सोच के साथ सरकार काम कर रही है।सही कार्य में सहयोग करने की बजाय कांग्रेस द्वारा की जारी राजनीति को उन्होंने प्रदेश के विकास में बाधक बताया।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कांग्रेस सरकार की तुलना में पारदर्शिता के साथ अधिक भर्तियां होंगी। भर्तियों से जुड़े विभाग तैयारियों में जुटे है। कांग्रेस सरकार के 5 सालो के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के साथ हुए अन्याय और धोखे का दौर समाप्त होगा। कांग्रेस सरकार के दौरान भर्तियां रुकी हुई थी। भर्तियों में भ्रष्टाचार और माफिया राज चला। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के लिए सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस ने गरीबों को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। पिछले 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे में कहा कि वे भले व्यक्ति हैं, लेकिन गांधी परिवार के कुचक्र में फंस गए हैं। रिमोट से चलने में बजाय अब देश की जनता को ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो पाकिस्तान सहित सीमा पार आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दे सके। यही वजह है कि जनता-जनार्दन मोदी जी को पूर्ण बहुमत से आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING