

रायगढ़…जूटमिल थाना में पोस्टेड आरक्षक सन्नी मालाकार ने आज अपने चांदमारी स्थित निवास में खुद को गोली मार लिया है।जिससे उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक सन्नी ने आज दोपहर तकरीबन 12 बजे खुद को गोली मार ली,गोली उनके बाएं सीने में लगी है।

पड़ोसियों ने उसे घायलावस्था में मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचाया,जहां उसकी दशा नाजुक बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही,रायगढ़ एसपी मेट्रो हस्पताल पहुंचे और घायल आरक्षक का हालचाल जाना,बताया जा रहा है की आरक्षक के निवास से सुसाइडल नोट भी मिला है।जिसमे घरेलू समस्याओं का जिक्र है।फिलहाल आरक्षक की नाजुक दशा को देखते हुए उसे बिलासपुर रिफर किया गया है।





