Uncategorized

अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस की युवा राजनीति हुई ध्वस्त

रायगढ़ :- तमनार प्रवास के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष आज कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता रहे अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस की युवा राजनीति के ध्वस्त होने की सियासी चर्चाएं सियासत गलियारों में जोरो पर है। अशोक अग्रवाल कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओ मे शुमार रहे है। 2004 के दशक से कांग्रेस की राजनीति की शुरुवात करने वाले अशोक अग्रवाल नंदेली हाउस के विश्वस्त सिपल सलाहकारों में एक माने जाते रहे है। दो दशकों तक कांग्रेस के लिए तन मन धन से समर्पित रहने वाले अशोक अग्रवाल तात्कालिक सांसद एवम वर्तमान मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव जी की अध्यक्षता वाली जिला सतर्कता एवम निगरानी समिति में 2010 से 2015 तक सदस्य भी रह चुके है। आम जनता के हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने वाले अशोक कांग्रेस के फायर ब्रांड नेताओ मे एक है उनके कांग्रेस से अलग होकर भाजपाई मार्ग से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान होने की संभावना से इंकार

नही किया जा सकता।।अशोक अग्रवाल 2010 से 2015 तक जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य एवम सभापति रह चुके इसके अलावा वे 2015 से 2017 तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के अलावा 2017 से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे है। तमनार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष उनके हाथो भगवा पहन कर भाजपा प्रवेश करने वाले अशोक अग्रवाल ने कहा कांग्रेस के पास नीति नियत दोनो का अभाव है। कांग्रेस के अंदर घुटन की बात कहते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा माननीय विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को वित्त मंत्री बनाए जाने से रायगढ़ जिले सहित प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयां मिलेगी। अशोक ने लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को भारी मतों से जीता कर मोदी जी को प्रधान मंत्री बना सशक्त भारत के निर्माण की बात भी कही है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING